नशे के ख़िलाफ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

वर्ष 2022 में जिला पुलिस को हासिल उपलब्धियां एसपी ने बताया कि 'ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के दौरान वर्ष 2022 में जिला पुलिस को अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इस वर्ष पुलिस द्वारा 40 सेमिनार आयोजित कर हजारों लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशे से पीडि़त लोगों के चैकअप के लिए 2 मेडिकल कैम्प लगवाए गए

नशे के ख़िलाफ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

|| Fatehabad || Kartik Bhardwaj || नशे के ख़िलाफ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी  और जिला पुलिस को हासिल उपलब्धियां एसपी ने बताया कि 'ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के दौरान वर्ष 2022 में जिला पुलिस को अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इस वर्ष पुलिस द्वारा 40 सेमिनार आयोजित कर हजारों लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशे से पीडि़त लोगों के चैकअप के लिए 2 मेडिकल कैम्प लगवाए गए। शुरूआत में 10 गांवों की संख्या को नए साल में बढ़ाकर 15 कर दिया गया है, इनमें दरियापुर, अहलीसदर, हिजरावां खुर्द, खूनन व फुलां को शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में जिला पुलिस द्वारा नशे से पीडि़त 215 परिवारों की पहचान की गई। नशे से पीडि़त 75 लोगों का इलाज व उनको दवाईयां उपलब्ध करवाई गई वहीं नशा छोडऩे के इच्छुक 47 लोगों को उपचार के लिए नशामुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया गया। फतेहाबाद पुलिस के प्रयासों से 29 लोग पूरी तरह नशा छोड़कर अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। एसपी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नशामुक्ति टीम द्वारा लोगों को जागरूक करने के कारण चयनित गांवों में कोई नया युवा नशे की गिरफ्त में नहींआया है। करीब 100 परिवारों में घरेलू हिंसा व झगड़ों का टीम द्वारा निदान किया गया है।

नशा तस्करों पर फतेहाबाद पुलिस की कार्यवाही तेज से बढ़ रही | वर्ष 2022 में फतेहाबाद पुलिस जहां युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर करने में कामयाब रही वहीं पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर भी ताबड़तोड़ कार्यवाही भी जारी रही | एसपी आस्था मोदी ने बताया कि इस वर्ष फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए 243 मुकदमें दर्ज कर 463 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार | इसके अलावा फतेहाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये का नशा भी बरामद किया है।

 एसपी ने बताया कि वर्ष 2022 में फतेहाबाद पुलिस द्वारा करीब साढ़े 13 किलो अफीम, 12 ग्राम स्मै, 571 किलो चूरापोस्त, 316 किलो गांजा, करीब 5 किलो हेरोइन, 48203 नशीली गोलियां, 50 नशीले इंजेक्शन के अलावा 751 भांग के पौधे बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। नशा तस्करों के साथ-साथ उनकी प्रोपर्टी भी अटैच की | फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा बेचकर कमाई गई 7 लोगों की प्रोपर्टी को अटैच किया गया। एसपी ने दोहराया कि वर्ष 2023 में भी जिला पुलिस ने अपने इस अभियान को जारी रखने का भी संकल्प लिया है |  वर्ष 2023 में भी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों को पकड़ना भी जारी रहेगी।