अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तो का तांता लगा हुआ है

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तो का तांता लगा हुआ है, देश के कोने कोने से भक्त राम लला के दर्शन करने के लिए जा रहे है श्रद्धालुओं की भारी डिमांड को देखते हुए आज से हरियाणा बस डिपो द्वारा पंचकुला से बस शुरू की गई जो आज 1 बजे अंबाला कैंट पहुंची, यहां श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तो का तांता लगा हुआ है, देश के कोने कोने से भक्त भगवान के दर्शन करने के लिए जा रहे है। अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने अयोध्या तक सीधे बस सर्विस शुरू की है। पहली बस पंचकूला से आज शुक्रवार को अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि के लिए पंचकूला से बस सेवा शुरू कर दी है। पंचकूला डिपो की बस हफ्ते में 3 दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे पंचकूला बस स्टैंड से रवाना होगी, जोकि वाया दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचाएगी। पंचकूला से अयोध्या तक का 1300 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को पहले दिन पंचकूला से परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दोपहर 12 बजे हरी झंडी देकर रवाना किया। बस दोपहर 1 बजे अंबाला कैंट बस स्टैंड पर पहुंची। यहां लगभग 20 मिनट के ठहराव के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुई। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि हरियाणा सरकार उनकी आस्था के लिए बहुत कुछ कर रही है अयोध्या के लिए सीधी बस सर्विस शुरू करके उन्होंने लोगों की भक्ति का बहुत सम्मान किया है।