घोटालेबाजों को वाशिंग मशीन से वाश करके भाजपा में करवा रहे शामिल

इंडिया महागठबंधन के नेताओं ने दादरी में मीटिंग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी द्वारा घोटालेबाजों को वाशिंग मशीन से वाश करके अपनी पार्टी मंे शामिल कर रही है। जबकि अरविंद केजरीवाल को ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर सलाखों के पीछे भेजना केंद्र सरकार की साजिश है। देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश के खिलाफ इंडिया महागठबंधन द्वारा महारैली आयोजित कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया जाएगा।

चरखी दादरी। इंडिया महागठबंधन के नेताओं ने दादरी में मीटिंग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी द्वारा घोटालेबाजों को वाशिंग मशीन से वाश करके अपनी पार्टी मंे शामिल कर रही है। जबकि अरविंद केजरीवाल को ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर सलाखों के पीछे भेजना केंद्र सरकार की साजिश है। देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश के खिलाफ इंडिया महागठबंधन द्वारा महारैली आयोजित कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया जाएगा।

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू की अध्यक्षता मंे हुई महागठबंधन नेताओं की मीटिंग में आप, कांग्रेस, सीपीआईएम, किसान संगठन, मजदूर संगठन, व्यापार संगठन एकजुट हुए और 31 मार्च को दिल्ली की महारैली सफल बनाने बारे मंथन किया। मीटिंग में केंद्र सरकार के के खिलाफ रोष जताया और कहा कि आने वाले समय में देश की जनता चुनाव में भाजपा को आईना दिखाएगी। कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा पार्टी चुनाव प्रक्रिया खत्म कर एकतरफा राज करने की फिराक मंे है। इंडिया महागठबंधन की मीटिंग में विपक्ष ने सत्ता पार्टी के खिलाफ रोना रोया और कहा कि जनता से मिलकर सत्ता पलट के लिए नेता व कार्यकर्ता फील्ड में उतर चुके हैं। इस दौरान दिल्ली में 31 को होने वाली महारैली को सफल बनाने बारे जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।