कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा, वही वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

सर्दी बढ़ने के साथ ही मौसम में अब कोहरा भी छाने लगा है। कोहरा एक तरफ और दूसरी तरफ गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, वही इससे वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा, वही वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

||Radaur||Shagun Dhillo|| कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा तो वही वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें| सरकार से सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाए जाने की मांग। सर्दी बढ़ने के साथ ही मौसम में अब कोहरा भी छाने लगा है। कोहरा एक तरफ जहां गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, वही इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रादौर क्षेत्र की कई सड़कों पर सफेद पट्टी न होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। लंबे समय के बाद बने सहारनपुर- कुरुक्षेत्र हाईवे मार्ग पर भी कई जगह सफेद पट्टी नहीं लगाई गई है, जबकि इस व्यस्त मार्ग से    प्रतिदिन सैंकड़ो वाहन गुजरते है, ऐसे में यहां दुर्घटनाएं होने का हमेशा डर रहता है।

एक स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वो इस मार्ग से प्रतिदिन अपने कार्य के लिए जाते है, लेकिन सड़क पर सफेद        पट्टी न होने के कारण कोहरे व रात को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में लोगों ने इस क्षेत्र के विभिन्न लिंक मार्गो  सहित इस सड़क पर सफेद पट्टी लगाए जाने की मांग की है।