भिवानी 11 फरवरी को भिवानी के मेला ग्राउंड में ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा

.भिवानी आगामी 11 फरवरी को भिवानी के मेला ग्राउंड में ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश भर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में सैनिकों व गौ सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस ब्रह्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह जानकारी ब्रह्मोत्सव समारोह के आयोजक कमांडर सुनील शर्मा ने यहां शहर के एक निजी रेस्तरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

भिवानी आगामी 11 फरवरी को भिवानी के मेला ग्राउंड में ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश भर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में सैनिकों व गौ सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस ब्रह्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह जानकारी ब्रह्मोत्सव समारोह के आयोजक कमांडर सुनील शर्मा ने यहां शहर के एक निजी रेस्तरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। सुनील शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म सदियों से हमारे ऋषियों का मानव जाति को उपहार है। आधुनिक विज्ञान के बहुत से पहलू सनातन धर्म के इर्द गिर्द ही घूमते नजर आते हैं। सनातन अखंड भारत के सपने को पूरा करने वाला अलंकार है। इस ब्राह्मण मिलन समारोह व सैनिक व गौसेवक सम्मान समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। छोटी काशी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए विशेष कारिगर दिल्ली व उत्तरप्रदेश से बुलाए गए हैं। सुनील  शर्मा ने बताया कि वे कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर हरियाणा के लगभग सभी जिलों व देश के कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं। भीड़ की दृष्टि से यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा,जिसमें पूरे देश से समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद 11 बजे शास्त्रार्थ व दोपहर एक बजे प्रसाद का कार्यक्रम रहेगा। देश के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले बहादुर सैनिकों और गौ माता की सेवा में लीन गौ रक्षकों को सम्मान देना हमारा परम कर्तव्य है। सनातन और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं। सनातन और विज्ञान की कडिय़ां जुड़ी हैं।  उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाहर से जो लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उनके लिए रात्रि को ठहरने की व्यवस्था शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हैं ताकि वे हरियाणवी ग्रामीण संस्कृति से रूबरू हो सकें।