लोकसभा चुनावो की तैयारी में जुटी कांग्रेस

गुरुग्राम-लोकसभा चुनावो की तैयारी में जुटी कांग्रेस कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं सँग की बैठक वाररूम कमेटी का किया गठन हर घर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस के प्रचार-प्रसार के लिए पदाधिकारियों की भी की नियुक्ति

एआईसीसी द्वारा नियुक्त किए गए कांग्रेस के हरियाणा लोकसभा प्रभारी एस एल शर्मा लोकसभा कोऑर्डिनेटर अमित पूनिया एवं विधानसभा कोऑर्डिनेटर दीपक भारद्वाज ने गुड़गांव पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एस एल शर्मा ने वाररूम कमेटी का गठन किया तथा अमित पूनिया ने हर घर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस अभियान को तेज करने के लिए सभी विधानसभाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की। इन नेताओं ने मिलकर सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर कांग्रेस के प्रचार प्रसार को लेकर और अधिक एक्टिव होने के लिए कहा। एसएल शर्मा ने कहा कि आगामी 5 महीने के अंदर लोकसभा चुनाव होने हैं। जल्द ही आचार संहिता भी लग जाएगी। चुनाव को लेकर हरियाणा से सबसे अधिक उम्मीदें हैं। हरियाणा में कांग्रेस का बहुत ही अच्छा माहौल है। प्रदेश की जनता को कांग्रेस से उम्मीदें हैं, उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचना होगा। हरियाणा में हम सभी को एकजुट होकर 10 की 10 सीट जीताकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करना है।