सरपंचो ने ई ट्रेडिंग प्रणाली को खत्म करने के लिए सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

सरपंचो का कहना है कि पंचायतों को विकास कार्य कराने का पूर्ण अधिकार मिले | हरियाणा गांव के विकास कार्यों को ई ट्रेडिंग के माध्यम से करवाने के लिए प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में जिला के सरपंचो ने किया प्रदर्शन

सरपंचो ने ई ट्रेडिंग प्रणाली को खत्म करने के लिए सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

|| Rohtak || Kartik Bhardwaj || सरपंचो ने आज ई ट्रेडिंग प्रणाली को खत्म करने के लिए सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

 सरपंचो का कहना है कि पंचायतों को विकास कार्य कराने का पूर्ण अधिकार मिले | हरियाणा गांव के विकास कार्यों को ई ट्रेडिंग के माध्यम से करवाने के लिए प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में जिला के  सरपंचो ने किया प्रदर्शन || ई ट्रेडिंग को खत्म करने की कर रहे है मांग | मानसरोवर से जिला विकास भवन तक सरपंचों ने किया प्रदर्शन और एडीसी को दिया  ज्ञापन || 

कहा कि पंद्रह जनवरी को टोहाना में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन है| उसमे लिया जायेगा बडा फैसला | हरियाणा सरकार के ई ट्रेडिंग के खिलाफ सरपंचों ने निकला   मोर्चा  में सरपंचो ने खोला हुआ है| रोहतक में सरपंच एसोसिएशन ने जिला रोहतक के बैनर तले जिले भर के सभी सरपंचों ई ट्रेडिंग के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन कर रहे है| इसे खत्म करने की मांग की।

जिला भर के गांव के सरपंचो से मान सरोवर पार्क में इकठ्ठा हुए| उसके बाद प्रदर्शन करते हुए जिला विकास भवन तक पहुंचे। जहां उन्होंने अतिरिक्त जिला उपायुक्त को अपनी मांग का पत्र सौंपा। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने सरकार को चेताया कि सरकार ने ई ट्रेडिंग के फैसले को वापिस नही लिया तो वे प्रदेश भर में एक बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ चला गया |कि हरियाणा सरकार गावों में विकास के लिए ई ट्रेडिंग सिस्टम लागू कर रही है। सरकार ई ट्रेडिंग लागू कर सरपंचों के अधिकारों का हनन कर रही है। सरपंच जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि है| जबकि यह बीजेपी सरकार सरपंचों के अधिकारों को छीनना चाहती है। एक तरफ कहते है गांव की पंचायत में चुने हुए प्रतिनिधि छोटी सरकार है। लेकिन यह ई ट्रेडिंग ला कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। 

यह सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते है|  कि ई ट्रेडिंग भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लागू की गई है। हम सवाल करते है अगर कोई दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाऐगी| हम इसमें सरकार के साथ है।गांव के विकास कार्यों में सरपंच को पूरे अधिकार मिलना चाहिए।  हमारी सरकार से मांग है कि  ई ट्रेडिंग के फैसले को वापिस ले।अगर सरकार इस ई ट्रेडिंग को खत्म नहीं करती है| तो यह रोहतक में प्रदर्शन सरपंचों ने किया| और आगे यह पूरे प्रदेश में किया जाएगा। सरपंच अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जा सकते है अगर कानून हाथ में लेना पड़ेगा तो हाथ में लेंगे।
पंद्रह जनवरी को टोहाना में एक सरपंचों का प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी | इसके बाद  लिया जाएगा बड़ा फैसला | वहीं पंचायत मंत्री ने सरपंच के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई उसकी निंदा करते है|  सभी उस सरपंच के साथ खड़े है।