सड़क हादसे का शिकार बन रहे तेंदुए

वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है | इसे खतरे में देख जिला प्रसाशन भी इसे अनदेखा कर रहा है आबादी वाले क्षेत्र में जंगल से तेंदुए आए | कितने ही तेंदुए सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं और अब इस तेंदुए का शव मिला है

सड़क हादसे का शिकार बन रहे तेंदुए

यमुनानगर (सुमित ऑबरॉय ) || यमुनानगर में तेंदुआ का शव देख लोगो में मचा हड़कप | वन्य प्राणी विभाग के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर के उत्तम वाला गांव में स्कूल के पास आबादी के नजदीक एक तेंदुए का शव मिला । गांव के लोगो मे दहशत का माहौल। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की तरफ से वन्य प्राणी विभाग को कई कई बार सूचित कर दिया लेकिन अब सुबह सुबह वन्य प्राणी विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा ।वाइल्ड लाइफ को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।यह देखा जाये तो धीरे धीरे वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है | इसे खतरे में देख जिला प्रसाशन भी इसे अनदेखा कर रहा है आबादी वाले क्षेत्र में जंगल से तेंदुए आए | कितने ही तेंदुए सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं और अब इस तेंदुए का शव मिला है अब देखना होगा कि इसमें संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है फिलहाल तेंदुए का शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।