विधानसभा चुनाव को लेकर फरीदाबाद पहुंचे मंत्री मनीष ग्रोवर

मंत्री मनीष ग्रोवर की मानें तो हमारे असली फौजी है जो वह पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख हैं। उनका मान सम्मान तब बढ़ेगा, जब उनके यहां मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंत्री और विधायक जाएंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर फरीदाबाद पहुंचे मंत्री मनीष ग्रोवर

फरीदाबाद (केशव) || आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर फरीदाबाद पहुंचे और उन्होंने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं से उनकी बात और मत जाना तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया।  हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करने आए हैं। फरीदाबाद में पन्ना प्रमुखों की बैठक का यह पहला ही कार्यक्रम था जो विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखा गया था। कार्यक्रम में फरीदाबाद विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि उनके मान-सम्मान में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।मंत्री मनीष ग्रोवर की मानें तो हमारे असली फौजी है जो वह पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख हैं। उनका मान सम्मान तब बढ़ेगा, जब उनके यहां मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंत्री और विधायक जाएंगे। यह काम पूरे प्रदेश में चला हुआ है। लगभग 70 फ़ीसदी कार्यकर्ता आज इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे पन्ना प्रमुख दिखाई देंगे। सपना चौधरी के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा दिग्विजय चौटाला अपने परिवार की चिंता करें। हमारे परिवार की चिंता ना करें क्योंकि हमारी विचारों वाली पार्टी है।