यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत...

मथुरा आज सुबह मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 68 पर हादसा हो गया। इसमें वैगनआर सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत...

Mathura (Madan Sarswat) || मथुरा आज सुबह मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 68 पर हादसा हो गया। इसमें वैगनआर सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया। मरने वालों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घायलों का इलाज मथुरा जिला अस्पताल में हो रहा है। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। कार सवार हरदोई से नोएडा शादी समारोह में जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं. सभी मृतक हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।