यमुना में नहाने गए चार छात्र-छात्राओं की मौत

।यमुना में डूबने से मरे चारो विद्यार्थी अपने घर से गणेश प्रतिमा के विसर्जन की बात कहकर निकले थे। ज्ञात रहे कि यमुना को प्रदूषित होने के बचाने के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली भर में मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों का निर्माण करवाया है।

यमुना में नहाने गए चार छात्र-छात्राओं की मौत

नरेला। राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना में नहा रहे चार छात्र-छात्राएं डूब गए। हादसा वीरवार रात का है। चारों के शव शुक्रवार दोपहर तक तलाश किये जा सके। घटना के बाद से जहां प्रशासन सन्न है वहीं चारों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। अपने घरों से ये लोग गणेश प्रतिमा के विसर्जन की कहकर गए थे। मरने वालों में एक लड़की का आज जन्मदिन बताया गया है।जानकारी के अनुसार अलीपुर थाना इलाका अंतर्गत यमुना नदी पर ठोकर नंबर सत्रह पर वीरवार देर शाम तब हंगामा मच गया जब स्नान कर रहे चार छात्र-छात्राएं बह गए। रात करीब साढ़े आठ बजे हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी, दमकल विभाग पुलिस मौके पर पहुंच गए। चारों की तलाश में राहत एजेंसियां रात बारह बजे तक जुटी रहीं। पर अंधेरे की वजह से उनको तलाशा नहीं जा सका।यमुना में डूबने से मरे चारो विद्यार्थी अपने घर से गणेश प्रतिमा के विसर्जन की बात कहकर निकले थे। ज्ञात रहे कि यमुना को प्रदूषित होने के बचाने के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली भर में मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों का निर्माण करवाया है। साथ ही नहरों तथा यमुना नदी पर कई स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर वहां मूर्ति विर्सजन करने से रोका जा रहा है।निहाल विहार इलाके से इन चारों के अलावा इनके और भी कई हम उम्र दोस्त साथ थे।यमुना पर पहुंचने पर इन्हें तक पर जाने से रोका गया था, लेकिन किसी तरह सुरक्षाकर्मियों को गच्चा देकर ठोकर नंबर सत्रह के पास पहुंच गये और नहाने लगे। नहाते समय गहरे गड्ढ़े में चले जाने से चारों विद्यार्थी बह चले। साथ वालों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए।