जोहड़ में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत

बरवाला गांव के जोहड़ में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है पुलिस ने दोनों बच्चों को जोहड़ से निकाला व पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

जोहड़ में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत

Hissar (P24) || बरवाला गांव के जोहड़ में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।बच्चों की पहचान वंदना व अनमोल के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों बच्चों को जोहड़ से निकाला व पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।स्वजन ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वंदना की मां उर्मिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के दुबोली गांव की रहने वाली हैं और बरवाला गांव के पास ही एक फैक्ट्री में काम करती हैं।गुरुवार सुबह वह काम पर गई थी।इस दौरान उन्हें फोन पर बच्ची के जोहड़ में डूबने की जानकारी मिली।उर्मिला ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं।दो उनके साथ रहते हैं और दो उनके पति के पास।गुरुवार को जोहड़ पर गए छोटे भाई को बुलाने के लिए वंदना गई थी।इस दौरान वह नहाने लगी व पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में चली गई।बाद में पुलिस ने बच्ची को जोहड़ से बाहर निकाला।

वहीं बरवाला गांव में किराये के मकान में रह रही कांति देवी ने बताया कि उन्हें भी बेटे अनमोल के डूबने की जानकारी उस समय मिली जब वह काम पर गई हुई थी।मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के संजना गांव की कांति देवी ने बताया कि उनके पति पंजाब के लुधियाना में काम करते हैं।एेसे में बच्चों के भरण-पोषण के लिए उन्हें काम पर जाना पड़ता है।उन्हें क्या पता था कि उनके पीछे से बच्चा नहाने चला जाएगा।शाहबाद डेरी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।कांति देवी ने बताया कि अनमोल चार-पांच दिन पहले भी जोहड़ पर नहाने गया था।उस समय उसे खूब डाटा था, लेकिन वह नहीं माना व जोहड़ में नहाने चला गया।