पर्यटक ने दिखाया ताज के पीछे का दृश्य , मचा हड़कंप

ताजमहल खूबसूरती का प्रतीक है | विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल ताजमहल को देखने के लिए हर रोज हजारों देशी विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं , ताजमहल के दीदार करने की बेकरारी उनके हावभाव में दिखाई देती है और जब वह ताजमहल का दीदार करते हैं तो वह इसे ‘वाह ताज’ कहना नहीं भूलते |

पर्यटक ने दिखाया ताज के पीछे का दृश्य , मचा हड़कंप

Agra (P24) || ताजमहल खूबसूरती का प्रतीक है | विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल ताजमहल को देखने के लिए हर रोज हजारों देशी विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं , ताजमहल के दीदार करने की बेकरारी उनके हावभाव में दिखाई देती है और जब वह ताजमहल का दीदार करते हैं तो वह इसे ‘वाह ताज’ कहना नहीं भूलते , लेकिन ताजमहल के पीछे बह रही यमुना के किनारे प्रदूषण इतना अधिक है कि अगर कोई पर्यटक इसे देखता है तो वह आगरा की गलत छवि भी अपने साथ लेकर जाता है |

ताज के पीछे बह रही यमुना में पानी की कमी है लेकिन इसके किनारे पर कूड़े का इतना ढेर भी लगा है कि जो कि ताजमहल और आगरा की स्मार्ट छवि पर दाग लगा रहा है | मणिपुर की रहने वाली 11 साल की लकी प्रिया ने यमुना के पीछे एक फोटो खींच उसे ट्वीट कर दिया उसके बाद हड़कंप मच गया | आज सुबह नगर निगम की कई टीम मौके पर पहुंची और विशेष सफाई अभियान चलाया |