26 जून के बाद दस्तक देगा मॉनसून 

हिमाचल प्रदेश में इस बार मॉनसून देरी से दस्तक देगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जून के बाद ही  मॉनसून आने की संभावना जताई है। बीते साल 15 जून को मॉनसून ने दस्तक दे दी थी। हालांकि प्रदेश में बीते तीन दिन से कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।

26 जून के बाद दस्तक देगा मॉनसून 

Shimla (Teena Thakur) || हिमाचल प्रदेश में इस बार मॉनसून देरी से दस्तक देगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जून के बाद ही  मॉनसून आने की संभावना जताई है। बीते साल 15 जून को मॉनसून ने दस्तक दे दी थी। हालांकि प्रदेश में बीते तीन दिन से कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। शिमला और चंबा में बीते 24 घंटे से जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। शिमला शहर में बादल उमड़ने से तापमान में भी काफी गिरवाट दर्ज की जा रही है जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान चंबा और शिमला सहित कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई है।सबसे ज्यादा बारिश चंबा के डलहौजी में 99 मिलीलीटर रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है और आगमी दिनों में भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि आगमी दो दिन कम बारिश की संभावना है, जबकि 26 जून के बाद प्रदेश में मॉनसून के पहुचने की आशंका है जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा।