कनाडा में भारतीय भाषा बोलने वाले की संख्या 66 प्रतिशत।

एक तरफ जहां भारत में हिंदी भाषा की तुलना जब अंग्रेजी या अन्य भाषा से की जाती है तो लोग दुसरे देश की भाषा को बोलकर पढ़कर अपने आप को ज्यादा वेस्टन दिखाते हैं तो वहीं दुसरी तरफ कनाडा में भारतीय भाषाएं बोलने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

कनाडा में भारतीय भाषा बोलने वाले की  संख्या 66 प्रतिशत।

Delhi (Rakesh Kumar) || एक तरफ जहां भारत में हिंदी भाषा की तुलना जब अंग्रेजी या अन्य भाषा से की जाती है तो लोग दुसरे देश की भाषा को बोलकर पढ़कर अपने आप को ज्यादा वेस्टन दिखाते हैं तो वहीं दुसरी तरफ कनाडा में भारतीय भाषाएं बोलने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। और इस बात का सबूत स्टैटिस्टिक्स कनाडा की तरफ से जारी आंकड़े में किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में पंजाबी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा देश में हिंदी,  मलयालम समेत कई भाषाएं बोलने वाले भी तेजी से बढ़े हैं।  

आंकड़े बताते हैं कि मलयालम बोलने वालों में 129 फीसदी, हिंदी में 66 फीसदी, पंजाबी में 49 फीसदी और गुजराती में 43 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है। 

वहीं इससे उलट जब भारत में भारतीय भाषा की बात होती है तो भारत के लोग भारतीय भाषा से ज्यादा अंग्रेजी या अन्य भाषा को ज्याद महत्वपुरण समझते हैं यहां तक शिक्षित समाज का एक वर्ग अपने बच्चों को अंग्रेजी भाषा में ही शिक्षित करत हैं।