बत्ती गुल और बदल गईं दुल्हनें... 2 बहनों की शादी में हुई बड़ी गड़बड़...

बिजली गुल के दौरान शादी, बदल गयी दुल्हने फेरे के पहले परिजनों की सूझबूझ से बची जिंदगिया

बत्ती गुल और बदल गईं दुल्हनें... 2 बहनों की शादी में हुई बड़ी गड़बड़...

Ujjain || उज्जैन जिले के ग्राम असलाना  में विवाह समारोह के दौरान बिजली चली जाने से हैरान कर देने वाला मामला  सामने आया है। यंहा शादी में चल रही रस्म के दौरान दो दुल्हन आपस में बदल गई।  और वे अपने पति के साथ नहीं बैठते हुए दूसरे दूल्हे के साथ रस्म करने लगी।  जब फेरे के लिए दुल्हन को दूल्हे के पास बैठाया गया तो अफरा तफरी मच गई। दोनों परिवार में विवाद भी हुआ लेकिन आपस में बैठकर सभी ने जिस दूल्हे से दुल्हन का रिश्ता तय हुआ था उसके साथ फेरे करवाकर दोनों दुल्हनों की बिदाई की। परिजनों का कहना था की फेरे के पूर्व माई माता पूजने की परम्परा हे इसी परम्परा के निर्वाहन के दौरान लाइट चली जाने से दुल्हन अँधेरे में बदला गयी थी।

उज्जैन से 20 किमी दूर ग्राम असलाना में रहने वाले रमेशलाल रेलोत की तीन बेटी और एक बेटे का विवाह कार्यक्रम 5 मई को था।  जिसमें  कोमल का राहुल से, निकिता का भोला, करिश्मा का गणेश से विवाह तय हुआ था। निकिता और करिश्मा दोनों की बारात दंगवाड़ा ग्राम से आयी थी। दूल्हे के मामा ने बताया की  बड़ी बेटी कोमल की बारात दोपहर में आगई थी और उसके फेरे भी हो चुके थे। इधर बिजली कटौती के चलते शाम सात बजे से ही गाँव में बिजली नहीं थी। भोला और गणेश दोनों की बारात रात 11 बजे के लगभग पहुंची।  बारात के स्वागत के बाद दोनों दूल्हे को मायमाता पूजने के लिए कमरे में ले जाया गया यहां पर बिजली कटौती के चलते अँधेरा था इसी गड़बड़ में निकिता गणेश के पास और करिश्मा भोला के साथ बैठकर शादी की रस्मों को निभाने लगी।  पूरा कार्यक्रम होने के बाद जब दोनों दूल्हा दुल्हन को फेरे के लिए ले जाया  गया तो वहां पर दुल्हन बदलने के बात पता चलते ही हड़कंप मच गया और परिवार में विवाद की स्थिति बन गई।    

परिवार वालो ने आरोप लगाया की रोजाना शाम सात बजे से रात 12 बजे तक बिजली कटौती होती है। शादी वाले दिन भी बिजली कटौती के कारण दुल्हन बदल गई दोनों के फेरे सुबह 5 बजे करवाए गए।  इधर रमेशलाल के बेटे गोविन्द की भी शादी होनी थी 6 मई को जिसके लिए दोनों बेटियों की विदाई के बाद परिवार वाले  गोविन्द की शादी में लग गए।      

शादी के पांच दिन बीत जाने के बाद भी लड़की के पिता के घर पर परिवार वालो की भीड़ लगी हुई है। ग्राम दंगवाड़ा से भोला के मामा और गणेश के पिता भी आये हुए है।  दोनों ही परिवार किसी भी प्रकार से दूसरी बार फेरे की बात से साफ़ इंकार कर रहा है।  उनका कहना है की फेरे तो जिससे से शादी तय हुई  उसी के साथ लिए है। लेकिन अभी यहां पर लड़की के पिता से बात करने आये है।  

दुल्हन के पिता रमेश लाल ने बताया की दोनों दुल्हन बदली जरूर थी लेकिन कुछ देर के लिए एक विवाह रस्म निभाने के बाद फेरे होने से पहले से सभी को पता चलते ही जिस दूल्हे से रिश्ता तय हुआ था उसी से शादी करके दोनों लड़कियों को विदा कर दिया है।  हालांकि दुल्हन बदलने से विवाद की स्थित हो गई लेकिन परिवार के लोगो ने समझाकर कर विवाद शांत करवा दिया।