महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग से गैंगरेप मामले में महिला आयोग हुई सख्त

महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।

महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग से गैंगरेप मामले में महिला आयोग हुई सख्त

Maharastra || Aditya Kumar || महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है। गैंगरेप के दोषी आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। इसको लेकर महिला आयोग काफी सख्त नजर आया। महिला आयोग ने मामले की संज्ञान लेते हुए पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकनकर ने यह जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। आठ आरोपियों में से एक लड़की का मित्र भी शामिल हैं। उन्होंने गांव में बंद पड़े एक खाली बंगले में लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर उसे समुद्री तट पर ले गए जहां दोषियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार की सुबह आठ आरोपियों को हिरासत मे ले लिया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 366 (ए), 341, 342 और 323 तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया।