एन.आर.आई दंपति विवाद की सुनवाई करने कुरुक्षेत्र महिला थाना पहुंची रेनू भाटिया!

कुरुक्षेत्र || हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया आज देर सांय एक युवा एन.आर.आई दंपति विवाद की सुनवाई करने कुरुक्षेत्र महिला थाना पहुंची तो उन्होंने फटकार लगाते हुए दोनों पक्षों खासकर लड़की पक्ष की हरकतों को बचकाना बेहूदा व बेबुनियाद बताया|

कुरुक्षेत्र || हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया आज देर सांय एक युवा एन.आर.आई दंपति विवाद की सुनवाई करने कुरुक्षेत्र महिला थाना पहुंची तो उन्होंने फटकार लगाते हुए दोनों पक्षों खासकर लड़की पक्ष की हरकतों को बचकाना बेहूदा व बेबुनियाद बताया| वही रेणु भाटिया ने जिंदल विश्वविद्यालय सोनीपत प्रकरण पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रोफेसर समीना दिलवई का पक्ष सुनकर  नियमानुसार कार्रवाई होगी

हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि वे आज ऑस्ट्रेलिया में रह रहे युवा दम्पत्ति मामले की सुनवाई के लिए आई है  दोनों पक्षो में पारदर्शिता रहे इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मां-बाप को लड़का लड़की की बातचीत सुनवाई है उन्हें लड़की की बातें बचकाना बेहूदा व बेबुनियाद लगी है लड़की का आरोप है कि लड़का फिजिकली फिट नहीं है जबकि लड़के ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी फिटनेस रिपोर्ट भेजी है उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को 10 दिन का समय दिया गया है वहीं उन्होंने जिंदल विश्वविद्यालय सोनीपत में चल रहे मामले बारे पूछे एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय को जेएनयू बनाने का प्रयास करने वाली समीना दिलवई को तलब किया गया था उन्होंने आगे दो हफ्ते का समय मांगा है उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका पक्ष भी सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी