अंबाला में जन्म, मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर...

हरियाणा के अंबाला में अब जनता को जन्म , मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पूरे हरियाणा में पहली बार इस ऑनलाइन डोर स्टेप सुविधा की शुरुआत आज अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने की। जिसके बाद अब जनता को राहत मिलना तो लाजमी है ही साथ ही इन दस्तावेजों को बनाने की आड़ में होने वाले भ्र्ष्टाचार पर लगाम भी लगेगी।

अंबाला में जन्म, मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || हरियाणा के अंबाला में अब जनता को जन्म , मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पूरे हरियाणा में पहली बार इस ऑनलाइन डोर स्टेप सुविधा की शुरुआत आज अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने की। जिसके बाद अब जनता को राहत मिलना तो लाजमी है ही साथ ही इन दस्तावेजों को बनाने की आड़ में होने वाले भ्र्ष्टाचार पर लगाम भी लगेगी।

डिजिटल होते जा रहे देश में अब हरियाणा का अंबाला एक कदम और आगे बढ़ गया है। दरअसल अब अगर अंबाला में किसी को जन्म , मृत्यु या फिर मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना है तो उसे नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्यूंकि आज से हरियाणा में पहली बार इन सुविधाओं के लिए नगर निगम अंबाला की तरफ से ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। इतना ही नहीं ये सुविधा जनता को उनके डोर स्टेप पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। जन्म , मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट की ऑनलाइन सुविधा डोर स्टेप पर मुहैया करवाने की हरियाणा की पहली योजना की शुरुआत आज अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने की। इस दौरान विधायक ने बताया कि ये सुविधा जनता के लिए बेहद कारगर साबित होगी और अब लोगों इन दस्तावेजों के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा।