रादौर- भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर थिरक मनाया जीत का जश्न!

रादौर || तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। इसी के तहत रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रादौर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में अनाज मंडी में ढोल की थाप पर थिरकते हुए जीत का जश्र मनाया।रादौर || तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। इसी के तहत रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रादौर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में अनाज मंडी में ढोल की थाप पर थिरकते हुए जीत का जश्र मनाया।

रादौर || तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। इसी के तहत रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रादौर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में अनाज मंडी में ढोल की थाप पर थिरकते हुए जीत का जश्र मनाया। इस दौरान लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और चुनावों में जीत की बधाई दी। मौके पर पूर्व मंत्री ने आप पार्टी पर भी निशाना साधा। 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों पर विश्वास दिखाया है। जिससे तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले महीने देश में दिवाली मनाई गई थी उसी प्रकार का माहौल एक बार फिर देश की जनता को इन चुनाव परिणामों ने दिया है। एक बार फिर से पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। बिगड़े हुए ढांचे को ठीक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए कार्य किया। गरीब लोगों के लिए चलाई गई उनकी नीतियों का लाभ आज बिना भेदभाव के लोगों को मिल रहा है। जिससे लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी नीतियों पर और अधिक मजबूत हो रहा है। सरकार की नीतियों से आम लोगों का जीवन सरल बना है। 

वही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हर प्रदेश में दिल्ली मॉडल का हवाला देती है, वे दिल्ली में चुनाव में गए थे, तो उन्होंने देखा की जिस मॉडल का आप पार्टी करोड़ो रुपए खर्च कर डिंडोरा पीट रही है, वास्तव में स्थिति उसके उल्ट है। उन्होंने कहा कि जनता ने आप पार्टी को इन चुनाव में आइना दिखा दिया है।