महेंद्रगढ़ नगर पालिका में आज पेमेंट अप्रूवल कमेटी का चुनाव किया गया!

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में आज पेमेंट अप्रूवल कमेटी का चुनाव किया गया। इस चुनाव में वार्ड नं 15 के पार्षद ने 8 मत प्राप्त कर वार्ड नं 9 के पार्षद देवेंद्र सैनी को 2 मत से हरा दिया।  इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी एवं नगरपालिका सचिव अनिल कुमार ने प्रेस के समक्ष की। अब विकास कार्यों की बकाया पेमेंट में कोई बाधा नहीं रहेगी और शहर के विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में आज पेमेंट अप्रूवल कमेटी का चुनाव किया गया। इस चुनाव में वार्ड नं 15 के पार्षद ने 8 मत प्राप्त कर वार्ड नं 9 के पार्षद देवेंद्र सैनी को 2 मत से हरा दिया।  इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी एवं नगरपालिका सचिव अनिल कुमार ने प्रेस के समक्ष की। अब विकास कार्यों की बकाया पेमेंट में कोई बाधा नहीं रहेगी और शहर के विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। बता दें प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी नगरपालिकाओ में एक पेमेंट अप्रूवल कमेटी बनाये जाने के आदेश जारी किए थे ताकी विकास कार्यों की पैमेंट ठीक तरीके से हो सके। इस कमेटी में मात्र एक पार्षद ही शामिल करना था। लेकिन महेंद्रगढ़ नगरपालिका में अब तक यह कमेटी नहीं बनाई गई थी। इस वजह से शहर के विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पाए थे।

नगरपालिका ने पिछले महीने मीटिंग भी बुलाई थी लेकिन वह मीटिंग किसी कारण स्थगित कर दी गई थी। अगली मीटिंग आज बुलाई गई ओर किसी भी पार्षद पर सहमति नहीं बन पाई थी तो इसके लिए चुनाव करवाए गए। चुनाव अधिकारी नगरपालिका सचिव अनिल कुमार रहे। इस दौरान पार्षदों ने अप्रूवल कमेटी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। जिनमे पार्षदों ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद वार्ड नं की पार्षद रजनेशवार्ड 09 से देवेंद्र सैनी और वार्ड नं 15 से सुनील तायल मैदान में रह गये। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन सहित 16 पार्षदों ने मतदान किया।  जिसमें सुनील तायल को 8, देवेंद्र सैनी को और राजनेश को मत प्राप्त हुए।