भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर निकाली पदयात्रा

इस यात्रा में कांग्रेस के जिला स्तर के हजारों कार्यकताओं ने भाग लिया। यात्रा गौशाला मैदान से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए सोहन अड्डे पर पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डाबर और पंकज भारदवाज की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा को एक वर्ष पूरा हो चुका है।

गुरुग्राम || कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा निकाल गई भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस द्वारा देश के तमाम कांग्रेस मुख्यालयों से पदयात्रा निकाली गई। इस कड़ी में साइबर सिटी गुड़गांव में भी कांग्रेस के जिला प्रभारी करण सिंह दलाल और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में पदयात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में कांग्रेस के जिला स्तर के हजारों कार्यकताओं ने भाग लिया। यात्रा गौशाला मैदान से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए सोहन अड्डे पर पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डाबर और पंकज भारदवाज की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा को एक वर्ष पूरा हो चुका है। उनकी यह यात्रा इतनी सफल रही की पूरे देश के लोगों में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए जागरूकता पैदा हुई और पूरे देश में राहुल गांधी की इस यात्रा की सराहना की।

यात्रा के 1 वर्ष पूरे होने पर पदयात्रा निकालकर राहुल गांधी द्वारा की गई कठिन तपस्या का समर्थन किया गया है। वरिष्ठ नेता पंकज डाबर और पंकज भारद्वाज की माने तो आज पूरा प्रदेश भाजपा राज में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा सत्ता में आने से पहले महंगाई और बेरोजगारी पर बात करती थी, लेकिन अब महंगाई और बेरोजगारी की बात ही नहीं करना चाहती। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए आम जनता से जो वादे किए थे आज सभी वादे छलावे निकले। प्रदेश की जनता अब भाजपा की छलावे वाली राजनीति को पहचान चुकी है। इसलिए अब पूरे प्रदेश की जनता प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिलने से अब कोई रोक नहीं पाएगा क्योंकि अब प्रदेश की जनता पूरे विश्वास और संकल्प के साथ कांग्रेस के साथ है।