महेंद्रगढ़ पुलिस ने 7 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार...

महेंद्रगढ़ में शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को करीब 7 किलो 400ग्राम गांजे के साथ पकड़ा।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने 7 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार...

Mahendragarh (Sushil Sharma) || महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को छापा मारकर एक महिला को करीब 7 किलो 400ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है।  आपको बता दें कि शहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के वार्ड नंबर एक आदर्श कालोनी हनुमान मंदिर के नजदीक एक महिला अवैध रूप से गांजा बेचती है, इसी सूचना के आधार पर शहर थाने के एसएचओ अश्वनी कुमार की टीम में एएसआई देवेंद्र कुमार व ड्यूटि मैजिस्टेट वरिष्ठ चिकित्सक अरूण कुमार की देखरेख में टीम द्वारा महिला को अवैध गांजे सहित काबू किया।

काबू की गई महिला मूल रूप से झारखंड निवासी बताई जा रही है जो हाल आबाद महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की आदर्श कालोनी में रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा महिला को काबू कर थाने पहुंचाया गया। एस एचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नशे का कारोबार करती है। मौके पर रैड की जाए तो काबू किया जा सकता है। सूचना मिलने के उपरांत उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद डॉ. अरूण कुमार ड्यूटि मेजिस्टेट नियुक्ति कर टीम द्वारा महिला के मकान पर छापा मारा। टीम द्वारा करीब 7 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला से पूछताछ में नशे के अवैध कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।