फतेहाबाद के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों किसान उप मुख्यमंत्री घेराव के लिए हुए रवाना...

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रंजीत चौटाला की कोठी के घेराव का कार्यक्रम, फतेहाबाद के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों किसान घेराव के लिए सिरसा हुए रवाना, दर्जनों बसो व अन्य वाहनों पर हुए सिरसा रवाना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, किसान बोले- सिरसा के लिए किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए रवाना हो चुके हैं, केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ सिरसा के अंदर बड़ा आंदोलन होगा, हरियाणा के कोने-कोने से किसान सिरसा पहुंच रहे हैं और फतेहाबाद से भी हजारों की संख्या में किसान सिरसा के लिए रवाना हुए हैं, किसानों की चेतावनी अगर पुलिस ने बीच में रोका तो वहीं जाम लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे किसान, जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते किया जाएगा विरोध दिखाए जाएंगे काले झंडे।

फतेहाबाद के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों किसान उप मुख्यमंत्री घेराव के लिए हुए रवाना...

फतेहाबाद (सतीश खटक) || 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के सिरसा में आज किसानों का बड़ा आंदोलन है और फतेहाबाद जिले के अलग-अलग जगहों से हजारों की संख्या में किसान कार, बस, ट्रैक्टर में सवार होकर सिरसा की तरफ कूच कर गए हैं। किसान बड़ी संख्या में सिरसा में एकत्रित होंगे और सिरसा रवाना होने से पहले फतेहाबाद में किसानों ने जत्थे के रूप में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

सिरसा में आज किसानों ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निवास स्थान का घेराव करने का कार्यक्रम रखा हुआ है। किसान संघर्ष समिति के संयोजक मनदीप सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आज सिरसा में बड़ा आंदोलन है और इस आंदोलन के लिए फतेहाबाद जिले से हजारों की संख्या में किसान शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। इसके अलावा हरियाणा के कोने-कोने से भी किसान सिरसा पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन करेंगे और पुलिस ने अगर किसानों को रोका तो वहीं पर बैठकर अपना धरना देते हुए किसान आंदोलन जारी रखेंगे।