हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी आंदोलन की राह पर!

चरखी दादरी || हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर आ गए हैं। कर्मियों ने दादरी के लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र पर कामकाज बंद करते हुए तीन घंटे हड़ताल पर रहे और रोष प्रदर्शन किया।

चरखी दादरी || हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर आ गए हैं। कर्मियों ने दादरी के लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र पर कामकाज बंद करते हुए तीन घंटे हड़ताल पर रहे और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया वहीं सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। सरल केंद्र पर कामकाज बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण की अगुवाई में जिलेभी के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मियों ने सुबह 9 से 12 बजे तक हड़ताल पर जाते हुए सरल केंद्रों पर कामकाज बंद किया और रोष प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कई सालों की मांग के बावजूद भी हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन की मांग को नहीं माना गया है। सर्विस रूल लागू करने के अलावा सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित करने, 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की करने व समान काम समान वेतन आदि मांगे हैं। जिसको लेकर कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

जिला प्रधान अजय श्योराण व अनिता ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने समझौत के बाद भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की। ऐसे में अब कंप्यूटर प्रोफेशनल हड़ताल पर जा सकते हैं। अब तीन घंटे की हड़ताल की है और आगामी दिनों वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। बताया कि 9 दिसंबर को पैदल यात्रा शुरू करते हुए सीएम आवास चंडीगढ़ कूच करेंगे और उसी समय आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।