हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम पर कसा तंज

विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या बाकी मंत्री भी उनके जैसे है ऐसा कहकर वो ये बताना चाह रहे है कि उनकी सारी सेना ही ऐसी है। उन्होंने कहा कि उनको जेल में उनके कर्मो व कोर्ट ने किया है।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसीलिए रैली में कहा कि अगर 2024 में भाजपा चुनाव जीतती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नरेन्द्र पुतिन हो जायेगा।

अंबाला || दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की रैली में अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना सादा और कहा कि मोदी को देश की चिंता नहीं है लेकिन हर दिन जब जागते है तब-तब दिल्ली के कामों को रोकते है।  इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि देश ने जितनी तरक्की कि है उतनी तरक्की कभी नहीं हुई और देश का सम्मान मोदी राज में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। लेकिन केजरीवाल को ये नज़र नहीं आता। क्योंकि आप का जन्म झूठ से हुआ है अन्ना हज़ारे जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। ये पार्टी बनाई थी जिसमें कही नहीं लिखा था कि ये राजनीती पार्टी बनेगी इसलिए इस पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती।  केजरीवाल ने कहा कि काम रोकने के लिए सतेंद्र जैन व सिसोदिया को जेल में डाल दिया लेकिन मोदी को ये नहीं पता उनके पास काम करने वाले 100 सिसोदिया व 100 जैन है। इस पर विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या बाकी मंत्री भी उनके जैसे है ऐसा कहकर वो ये बताना चाह रहे है कि उनकी सारी सेना ही ऐसी है। उन्होंने कहा कि उनको जेल में उनके कर्मो व कोर्ट ने किया है।

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसीलिए रैली में कहा कि अगर 2024 में भाजपा चुनाव जीतती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नरेन्द्र पुतिन हो जायेगा। इस पर विज ने कहा कि ऐसे पदों पर रह कर शब्दवाली का सही प्रयोग करना चाहिए और 2024 में भाजपा है जीतेगी। वही पंजाब में आज से पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ा दिया है जिससे वहां पर पैट्रोल, डीजल महँगा हो जायेगा। इस पर विज ने कहा कि ये झूठे वायदे कर सत्ता में आये है अब वो पूरे करने मुश्किल हो रहे है इसीलिए लोगों की जेबों से  ये किसी न किसी बहाने पैसे निकलवा रहे है। दिल्ली में धरना देने के बाद अब महिला पहलवान फिर से धरना देने की तैयारी कर रही है इस पर विज ने कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत चल रही है उसमे कुछ बाते तय भी हुई है। विज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी ठीक ही होगा।