जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला का इनेलो पार्टी पर कटाक्ष

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी की रैली में जेजेपी संगठन की ताकत नजर आएगी। अजय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी के बारे में कहा कि इनेलो का जनाधार लगातार गिर रहा है वोट प्रतिशत भी बहुत कम है जहां इनेलो के 20 से ऊपर विधायक होते थे आज सिर्फ एक विधायक हैं वहीं जेजेपी ने प्रदेश की जनता व संगठन की बदौलत वोट बैंक में बहुत बढोतरी है।

चरखी दादरी || जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने दादरी जिले के दर्जनों गांवों का दौरा किया जिसके तहत डा अजय सिंह चौटाला गांव चरखी पहुंचे जहां पर ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। डाॅ अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों को दादरी में 17 सितम्बर को होने वाली नव संकल्प रैली का निमंत्रण दिया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है यहां की जनता ने हमेशा भरपूर प्यार दिया है इसी स्नेह व प्यार की बदौलत जननायक जनता पार्टी आगे बढ़ रही है और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि 17 सितम्बर को दादरी में होने वाली नव संकल्प रैली ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें प्रदेश से लाखों लोग पहुंचेंगे। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी की रैली में जेजेपी संगठन की ताकत नजर आएगी। अजय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी के बारे में कहा कि इनेलो का जनाधार लगातार गिर रहा है वोट प्रतिशत भी बहुत कम है जहां इनेलो के 20 से ऊपर विधायक होते थे आज सिर्फ एक विधायक हैं वहीं जेजेपी ने प्रदेश की जनता व संगठन की बदौलत वोट बैंक में बहुत बढोतरी है। कोई भी शासन जनता के सहयोग व संगठन की मजबूती से चलता है और जेजेपी चौधरी देवीलाल की नीतियों को लेकर आगे बढ़ रही है और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जेजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और प्रदेश के विकास को और गति देने का काम किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज हरियाणा में आज तक नहीं बना पाए संगठन कांग्रेस पार्टी की फूट को लेकर कहा कि वहा जूतियां में खीर बटती है। कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। इनेलो पार्टी का इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबर को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तीन बैठक होने के दौरान तो इनेलो पार्टी को बुलाया नहीं गया, अब वे कैसे शामिल हो रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि 17 सितंबर को चरखी दादरी में होने वाली रैली एक विशाल रैली होगी जो सभी रिकॉर्ड को तोड़ेगी। जनता चाहती है कि एक बार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएं।