विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान कर्मचारी हित में बिल लाए हरियाणा सरकार - वीरेन्द्र सिंह धनखङ

26 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मानसून सत्र के दौरान जिन ज्वलंत माँगो को लेकर हरियाणा प्रदेश का कर्मचारी लगातार आन्दोलन रत है उन माँगो को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार विधानसभा में बिल लाए और उसे पास करे।

विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान कर्मचारी हित में बिल लाए हरियाणा सरकार - वीरेन्द्र सिंह धनखङ

कैथल (विपिन शर्मा) || 26 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मानसून सत्र के दौरान जिन ज्वलंत माँगो को लेकर हरियाणा प्रदेश का कर्मचारी लगातार आन्दोलन रत है उन माँगो को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार विधानसभा में बिल लाए और उसे पास करे।हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र सिंह धनखङ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का कर्मचारी वर्ग पुरानी पैंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है ।

वर्तमान में सरकार में साझीदार जेजेपी द्वारा भी नई पैंशन स्कीम को कर्मचारी विरोधी बताया गया था।पीटीआई अध्यापक अपनी नौकरी की बहाली के लिए आन्दोलन कर रहे हैं ।कर्मचारियों के डीए व अन्य भत्तों को फ्रीज़ किया गया है इसके अलावा और भी कई मांगो के साथ साथ सरकारी विभागों का निजी करण आदि ऐसी मांग है जिन को सरकार विधानसभा सत्र के दौरान बिल लाए और उसे पास करके कर्मचारियों का रोजगार व सरकारी विभागों को सुरक्षित करे।कल कैथल में सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक पत्रकार वार्ता बुलाई गई है जिसमें हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र सिंह धनखङ कर्मचारियों का पक्ष रखेंगे ।जिसमें आप सभी पत्रकार, छायाकार साथी सादर आमंत्रित हैं ।