हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह का किरण चौधरी पर कटाक्ष

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनावों में संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजेगी। उसी अाधार पर कांग्रेस संसदीय बोर्ड टिकट वितरण का फैसला लेगा और घोषणा की जाएगी। कहा कि पहले प्रत्याशी की घोषणा सही नहीं है, अगर किसी को आपत्ति है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करवाएं।

चरखी दादरी || हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह ने किरण चौधरी द्वारा श्रुति को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी की घोषणा करने पर कटाक्ष किया है। कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने अभी हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। समय अाने पर कांग्रेस पार्टी लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा करेगी और हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी भी जीतेगी भी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह चरखी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनावों में संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजेगी। उसी अाधार पर कांग्रेस संसदीय बोर्ड टिकट वितरण का फैसला लेगा और घोषणा की जाएगी। कहा कि पहले प्रत्याशी की घोषणा सही नहीं है, अगर किसी को आपत्ति है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करवाएं। किरण चौधरी द्वारा तीन जिलों में दूसरे कांग्रेसियों की जरूरत नहीं होने पर उदयभान ने कहा कि पूरा हरियाणा सबके लिए खुला है। किरण पहले पूरे हरियाणा की बात करती थी और अब तीन जिलों तक क्यों सीमित हुई हैं, पूरा प्रदेश उनका है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर कहा कि जल्द ही संगठन की घोषणा की जाएगी। प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं और सबसे राय लेकर संगठन बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 9 जुलाई को भिवानी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का न्यौता दिया।