मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोहतक आगमन से पहले इनसो का प्रदर्शन...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक में हरियाणा प्रगति रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की इनसो छात्र इकाई ने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोहतक आगमन से पहले इनसो का प्रदर्शन...

Rohtak, Haryana Harshvardhan) || आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक में हरियाणा प्रगति रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की इनसो छात्र इकाई ने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इनसो का कहना है कि कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन कुलपति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए आज एक बार फिर से वह मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रख रहे हैं कि वह इस उप कुलपति को तुरंत हटा कर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को बचाया जाए।

इनसो के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का कहना कि विश्वविद्यालय के उप कुलपति राजवीर सिंह के पास विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर लगने के दस्तावेज नहीं है और वे कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री से जांच को लेकर मांग भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय के उप कुलपति के पद अयोग्य व्यक्तियों को बैठाया जाएगा तो उससे विश्वविद्यालय का स्तर गिरता चला जाएगा। इसलिए कई बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस संबंध में जांच करने के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुका हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और आज भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शहर में आ रहे हैं इसलिए उन्होंने यह प्रदर्शन किया है। अगर उप कुलपति को नहीं हटाया गया तो उनका यह आंदोलन लंबा चलेगा।