हरियाणा में गठबंधन की रस्सी हुई कमज़ोर , भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

भारतीय जनता पार्टी अपने सिंबल पर अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव :ओमप्रकाश धनखड़

हरियाणा में गठबंधन की रस्सी हुई कमज़ोर , भाजपा अपने दम पर  लड़ेगी चुनाव

Hisar(Praveen Kumar) : भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में जजपा से गठबंधन के बजाय अकेले लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने तय किया है कि नगर परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा जबकि पालिका चुनाव के बारे पार्टी की जिला इकाई फैसला करेगी।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद शनिवार देर सायं भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी ने यह निर्णय लिया।फैसले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान विभिन्न नेताओं से इस पर सुझाव लिए गए थे, जिसके बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पालिका चुनाव सिंबल पर लड़ना है या नहीं, यह जिला इकाई तय करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बारे आगामी बैठक एक जून को पंचकूला में होगी।