नगर परिषद कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल की राह पर, दी चेतावनी...

नगर परिषद के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल की राह पर चल पड़े हैं। कर्मचारियों ने सरकार को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अगर कौशल रोजगार निगम को खत्म नहीं किया और मांगें पूरी नहीं तो फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे

नगर परिषद कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल की राह पर, दी चेतावनी...

Charkhi Dadri (Pardeep Sahu) ||  नगर परिषद के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल की राह पर चल पड़े हैं। कर्मचारियों ने सरकार को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अगर कौशल रोजगार निगम को खत्म नहीं किया और मांगें पूरी नहीं तो फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बार की हड़ताल दूसरे विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर करेंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। नप कर्मियों के हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पर खासा असर पड़ सकता है।


नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान सूरज कुमार की अगुवाई में कर्मचारी नप कार्यालय परिसर में एकजुट हुए और रोष मीटिंग की। मीटिंग के बाद उल्टी झाडू के साथ शहर की सडक़ों पर उतरते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके प्रदर्शन में रोडवेज, शिक्षा, बिजली, जनस्वास्थ्य व अन्य विभागों के कर्मचारी संगठन भी समर्थन में पहुंचे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट शब्दों पर चेतावनी दी कि इस बार उनका आंदोलन आर-पार का होगा। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों के साथ हुए समझौते से मुकरने के भी आरोप लगाए।


कर्मचारी नेता सूरज कुमार ने कहा कि बार-बार सरकार को मांगों के संदर्भ में आगाह कर चुके हैं। सरकार से मांगों के संदर्भ में हुए समझौते के बाद भी धरातल पर लागू नहीं किया। अब सांकेतिक प्रदर्शन किया है। आगामी 23 मई से वे टूल डाउन हड़ताल करेंगे और इसके बाद दूसरे विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल को अनिश्चित चलाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।