मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह में शिरकत की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह में की शिरकत,मणिपुर को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना,क़रीब 205 करोड़ की लागत से बनने वाले ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का किया निरक्षण.

कुरुक्षेत्र || मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में क़रीब 205 करोड़ की लागत से बनने वाले ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। और अधिकारियों से फीडबैक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद उधम सिंह जी के 83 वें शहीदी दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह में थानेसर की अनाज मंडी में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद उधम सिंह को नमन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद उधम सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी को शहीद उधम सिंह से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार से शहीद उधम सिंह द्वारा बचपन में ही एक संकल्प लिया गया था। जिसको उन्होंने 21 साल तक अपने अंदर रखा और 21 साल बाद विदेश की धरती पर जाकर देश का बदला लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष कंबोज समाज द्वारा धर्मशाला के निर्माण के लिए अनुदान की मांग की गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की कंबोज धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपए और कुरुक्षेत्र की कम्बोज धर्मशाला के लिए 21 लाख 76 हजार 76 रुपए  और सांसद की तरफ से 11 लाख रुपए व शाहबाद की कंबोज धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सभी समाज के सभी महापुरुष और शहीदों के बलिदान दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। और इसका सारा खर्च राज्य सरकार निर्वाह करती है। जिसके तहत आज भी यह कार्यक्रम किया जा रहा। जिसका सारा खर्च भी राज्य सरकार कर रही है। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मणिपुर को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार हमेशा तैयार रहती है विपक्ष को आगे पीछे कुछ मिल नहीं रहा है। आज तक विपक्ष अपना संगठन तो तैयार कर नहीं पाई । लेकिन भाजपा सरकार के नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा संगठन खड़ा है और हमेशा तैयार है।