चरखी दादरी - घना कोहरा कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरे लोग जीवन अस्त-व्यस्त!

चरखी दादरी || हरियाणा सहित चरखी दादरी में घने कोहरे और ठंड को लेकर जहां मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है वहीं सुबह से ही क्षेत्र में कोहरा के साथ-साथ कड़कड़ाती ठंठ में लोग ठिठुरते रहे। दादरी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और आग जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास करते हुए।

चरखी दादरी || हरियाणा सहित चरखी दादरी में घने कोहरे और ठंड को लेकर जहां मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है वहीं सुबह से ही क्षेत्र में कोहरा के साथ-साथ कड़कड़ाती ठंठ में लोग ठिठुरते रहे। दादरी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और आग जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास करते हुए। कोहरा व ठंड से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और बाजारों में पहले की अपेक्ष काफी कम भीड़ दिखाई दी।

बता दें कि माैसम विभाग द्वारा हरियाणा के साथ-साथ चरखी दादरी क्षेत्र में भी पहले की अपेक्षा ज्यादा ठंड व कोहरा का अलर्ट जारी किया है। सुबह से पड़ रहे कोहरे के बीच वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी बहुत कम होने से वाहन भी रेंग-रेंगकर चल रहे थे। स्कूलों में जाने वाले बच्चों को भी ठंड में ठिठुरते देखा गया। सूबे में तापमान में बदलाव के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार सीजन की सबसे ठंडी रात का रिकॉर्ड भी टूट गया है। खुश्क ठंड बढ़ने के कारण ही दिन के तापमान में अत्यंत कमी देखने को मिली और रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार घना कोहरे से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण फसलों को फायदा मिलेगा।