भाजपा की असलियत आई सामने, 10 साल में उतरा सबका चश्मा- किरण चौधरी

किरण चौधरी ने कहा कि आज सभी वर्ग सरकार से दुखी है। कर्मचारी सड़को पर है। लिपिक वर्ग सड़को पर है। सरकार को चहिये की उनकी बात सुन कर कोई रास्ता निकाले लेकिन सरकार नो वर्क नो पे को पत्र निकाले बैठी है। आज महंगाई चरम पर है ऐसे में उनकी मांग जायज है। सरकार को चाहिये कि कोई बीच का रास्ता निकाले। किरण चौधरी ने कहा कि युवा नशे की कैद में है।

भिवानी। तोशाम की विधायक व कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने कहा कि आज भाजपा की असलियत सबके सामने है। भाजपा की सरकार के 10 वर्ष में आमजन के चश्मा उतर गया है। लोग बीजेपी को समझ चुके है। डबल इंजन की सरकार ने लोगो से वायदे तो बहुत किये लेकिन किया कुछ नही। सभी वर्ग सड़को पर है। युवा के साथ साथ नोकरी पेशा लोग भी सड़को पर है सरकार उनसे बात करने के बजाए। नो वर्क नो पे का नोटिस निकाल रही है जबकि सरकार को चहिये की कर्मचारियो से बात करे और कोई हल निकाले। किरण चौधरी ने कहा कि सरकार पोर्टल की सरकार हो गई है। हरियाणा में तो केवल ओर केवल पोर्टल बना बना के देखा जा रहा है कि ये सफल होगा या नही इसके अलावा कुछ नही है। शहर में गन्दा पानी आता है। जिस कारण लोग परेशान है। गन्दा पानी पीने को मजबूर है। 
किरण चौधरी ने कहा कि सरकार ने वायदे किये थे कि युवाओं को 2 करोड़ नोकरियों दी जाएगी लेकिन यहां कुछ नही दिया। युवा भटक रहा है। उन्होंने सीईटी के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि युवाओं के साथ सरकार ने विश्वासघात किया है। सीईटी पास है फिर भी उनके लिए नोकरियों नही है। सब कुछ ऑनलाइन करके भी भ्र्ष्टाचार चरम पर है। पहले ऑनलाइन कुछ भरो फिर उसे ठीक करवाने के लिए पैसे दो। उन्होंने कहा कि पीआईडी में बहुत घोटाला है। उन्होंने कहा कि सरकार को ही मालूम नही है कि कितने पोर्टल बन चुके है। सर्वर चलते नही है। किरण चौधरी ने कहा कि आज सभी वर्ग सरकार से दुखी है। कर्मचारी सड़को पर है। लिपिक वर्ग सड़को पर है। सरकार को चहिये की उनकी बात सुन कर कोई रास्ता निकाले लेकिन सरकार नो वर्क नो पे को पत्र निकाले बैठी है। आज महंगाई चरम पर है ऐसे में उनकी मांग जायज है। सरकार को चाहिये कि कोई बीच का रास्ता निकाले। किरण चौधरी ने कहा कि युवा नशे की कैद में है। स्कूलों तक नशा पहुंच गया है पार्को में नशा चलता है। सरकार के कान पर जु तक नही रेंगती है। प्रदेश के हालात खराब होते जा रहे है। 

चौधरी ने कॉंग्रेस की गुटबाजी पर भी इंकार किया और कहा कि सभी अपना अपना काम कर रहे है। वे पूरे हरियाणा की जनता से मिल रही है। उनकी आवाज को उठा रही है। अब जल्द ही। भिवानी में भी कार्यक्रम होगा जिसमें भिवानी के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम में एक बात खास होगी कि वही के लोग ही भाग लेंगे वे ऐसा नही करती की बहार के लोगो को भीड़ के लिए एकत्रित कर ले। मुख्यमंत्री के जन सवांद कार्यक्रम पर भी किरण चौधरी ने कहा कि वहा फिक्सिंग की जाती है। पहले ही कुछ लोगो को सीखा कर अंदर भेज दिया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों का कोई फायदा नही होता है। किरण चौधरी ने राहुल गांधी की यात्रा पर बोलते हुए कहा कि भारत जोडो यात्रा से पार्टी को मजबूती मिली है और आज तक किसी नेता ने ऐसा नही किया है। उन्होंने कहा कि बारिश में ठंड में राहुल गांधी जी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की है जबकि बीजेपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।