खेती की ज़मीन चढ़ी भूमाफियाओं के हत्थे, नष्ट हो रही हरियाली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जगह जगह निर्माण कार्य देखने को मिलता है, परन्तु यह निर्माण वैध है या अवैध इसका पता लगाना मुश्किल होता जा रहा है, क्यूंकि भूमाफिया धड़ल्ले से राजधानी दिल्ली की कृषि योग्य भूमि की हरियाली ख़तम कर ज़मीन पर कंक्रीट की खेती कर रहे हैं और भूमि को बंजर बना रहे हैं |

खेती की ज़मीन चढ़ी भूमाफियाओं के हत्थे, नष्ट हो रही हरियाली

Delhi (Vanshikha Nagal) || देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जगह जगह निर्माण कार्य देखने को मिलता है, परन्तु यह निर्माण वैध है या अवैध इसका पता लगाना मुश्किल होता जा रहा है, क्यूंकि भूमाफिया धड़ल्ले से राजधानी दिल्ली की कृषि योग्य भूमि की हरियाली ख़तम कर ज़मीन पर कंक्रीट की खेती कर रहे हैं और भूमि को बंजर बना रहे हैं | जिस गति से भू माफिया लगातार हरियाली को नष्ट कर रहे हैं, उस हिसाब से एक दिन ऐसा आएगा की दिल्ली के लोग शुद्ध हवा और दाने पानी के मोहताज हो जाएँगे।  भू माफिया हरी भरी फसलों के बीच लाखो की फसल को नष्ट कर देते है, और भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य चलाए जाते हैं। जिसके कारण पर्यावरण को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, भूमाफियाओं द्वारा धड़ल्ले से हरियाली को नष्ट किया जा रहा है और कृषि योग्य भूमि को प्रशासन की नाक के नीचे ही बंजर बनाया जा रहा है, परन्तु नाजाने प्रशासन का ध्यान किस ओर है |

इस बार भू माफिया बाहरी दिल्ली के बकौली,  अलीपुर , जिन्दपुर, हमीदपुर की कृषि योग्य भूमि को अपना शिकार बना इन जगहों पर अवैध तरीके से गोदाम बना रहे हैं जिस प्रकार लगातार हरी भरी ज़मीन बंजर होर ही है और कंक्रीट की खेती कर राजधानी में जमकर अवैध निर्माण हो रहा हैं, इससे दिल्ली का भविष्य भी बंजर होता नज़र आ रहा है | राजधानी दिल्ली में पहले से ही ना तो पानी है न बिजली दोनों की ही सप्लाई बाहरी राज्यों से की जाती है और बात अगर कृषि योग्य भूमि की जाए तो राजधानी दिल्ली में कृषि योग्य भूमि की गिनती पिछले कुछ सालों से कम होगयी है और रही सही कसर कृषि योग्य भूमि पर अवैध निर्माणों की संख्या बढ़ाकर भू माफिया पूरी कर रहे हैं |