भिवानी : हरियाणा में छाई भिवानी की बेटियां, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में किए प्रथम से तृतीय स्थान हासिल

भिवानी, खेल नगरी भिवानी जिला के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि छात्र छात्राएं , शिक्षक,राजनीति हो या कोई सामाजिक कार्य, हर क्षेत्र में अव्वल दर्जा प्राप्त करने में पीछे नहीं हैं।

भिवानी : हरियाणा में छाई भिवानी की बेटियां, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में किए प्रथम से तृतीय स्थान हासिल

|| Bhiwani || Aditya Kumar || भिवानी, खेल नगरी भिवानी जिला के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि छात्र छात्राएं , शिक्षक,राजनीति हो या कोई सामाजिक कार्य, हर क्षेत्र में अव्वल दर्जा प्राप्त करने में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में हरियाणा डाक विभाग की तरफ से आयोजित की गई ढाई आखर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की अलग अलग श्रेणियों में भिवानी की चार बेटियों वैभवी, कुमारी शीतल, रिद्धि शर्मा व हिमांशी ने प्रदेशभर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।इनको डाक विभाग द्वारा इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया है।

आप को बता दें कि ढाई आखर प्रतियोगिता की लिफाफा श्रेणी में भिवानी की बेटी वैभवी ने पूरे हरियाणा प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया जिसे 25 हज़ार की इनामी राशि विभाग द्वारा दी गई। वहीं प्रतियोगिता की दूसरी श्रेणी अंतर्देशीय पत्र कार्ड श्रेणी में कुमारी शीतल ने प्रथम, रिद्धि शर्मा ने द्वितीय और हिमांशु ने हरियाणा प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिन्हें प्रथम को 25 हज़ार,द्वितीय को 10 हज़ार व तृतीय को 5 हज़ार रुपये की ईनामी राशि विभाग की ओर से दी गई है।
वहीं डाक अधीक्षक ने बताया कि ढाई आखर प्रतियोगिता की श्रेणी लिफाफा में पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर भिवानी से एक विजेता बनी तो दूसरी अंतर्देशीय पत्र कार्ड श्रेणी में भिवानी से तीनों प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पूरे हरियाणा से भिवानी को प्राप्त हुए हैं। जिन्हें अलग-अलग इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया है इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है |