यमुनाननगर नहर में डूबे पाँच युवक, एनडीआरएफ की टीम ने जारी किया सर्च अभियान, एक का शव बरामद ...

Five youths drowned in Yamunanagar canal NDRF team launched search operation body of one recovered

यमुनाननगर नहर में डूबे पाँच युवक,  एनडीआरएफ की टीम ने जारी किया सर्च अभियान, एक का शव बरामद ...

Yamunanagar ( Sumit Oberoi) : यमुनानगर के बुढ़िया इलाके में 5 युवकों को नहर में से ढूंढने का कार्य जारी है। जबकि एनडीआरएफ की टीम, स्थानीय गोताखोर व पुलिस की विभिन्न टीमें यमुना नहर में सर्च कर रही हैं। अभी तक निखिल व साहिल का शव बरामद हो चुका है। तथा बाकी युवकों की तलाश लगातार की जा रही है। रेस्क्यू अभियान के दौरान सुबह से प्रशासनिक अधिकारी भी समय समय पर घटनास्थल का दौरा कर पुरे रेस्क्यू ऑपेरशन की जानकरी ले रहे है।

 रविवार सीएम रैली के बाद यमुना नहर पर नहाने गए 11 दोस्तों पर बदमाशों ने डंडों और इंट पत्थरों से हमला कर दिया था। करीब 6 दोस्तों ने तो भागकर अपनी जान बचा ली मगर 5 यमुना नहर में डूब गए हमलावरों ने उस गाड़ी को भी तोड़ दिया जिसमें सवार होकर यह ग्यारह दोस्त यमुना पर नहाने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नहर में डूबे पांचों युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। मगर रात तक कोई कामयाबी हाथ नही लगी लिहाजा सोमवार सुबर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यमुना नहर में सर्च आप्रेशन शुरू कर दिया गया मौके पर डीसी, एसडीएम और डीएसपी सहित जिला के तमाम आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

एनडीआरएफ की टीम ने दो युवकों के शव यमुना से बाहर निकाल लिए जिनकी निखिल गुप्ता और साहिल के नाम से पहचान हुई। मृतक साहिल के भाई सागर ने बताया की साहिल व अन्य दोस्त कल सुबह सीएम की रैली के लिए निकले थे, गर्मी ज़्यादा होने के कारण  रैली के बाद व नहाने के लिए नहर पर आये थे, की इसी दौरान दर्जनो युवको ने इनपर पथरो व रोडो से हमला किया। उनसे बचने के लिए सभी ने नहर में छलांग लगा दी, उसके बावजूद भी उन्होने उन पर हमला किया। जिसमे पांच युवक नहर में डूब गए।

NDRF टीम के इंचार्ज संजीव कुमार ने बतया की सुबह 6 बजे से ही हमारी टीमें सर्च अभियान चला रही है। अभी तक दो शवों को बहार निकला गया है, बाकि तीन शवों को ढूंढ़ने का प्रयास जारी है।  उन्होंने बताया की घटना स्थल से पांच किलोमीटर तक हम सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  उन्होंने बताया की दो युवको की शिनाख्त निखिल व साहिल के रूप में हुई है। टीम में 15 सदस्य इस पुरे अभियान में लगे हुए है। वही संजीव कुमार ने बताया की जिला प्रशासन की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों की भी मदद की रेस्क्यू अभियान में ली जा रही है।