स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने विधानसभा के लोगो कि समस्या सुनने के लिए लगाया जनता दरबार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अपने विधानसभा के लोगो कि समस्या सुनने के लिए जनता दरबार लगाया जहाँ पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे |

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने विधानसभा के लोगो कि समस्या सुनने के लिए लगाया जनता दरबार

|| Ambala || Aditya Kumar || हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अपने विधानसभा के लोगो कि समस्या सुनने के लिए जनता दरबार लगाया जहाँ पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे जिससे अपनी समस्या लेकर आ रहे लोगो कि समस्याओं का साथ ही निपटान किया गया | कुछ समस्याओं को हल करने के लिए विज ने अधिकारियो को निर्देश दे दिए | कल मधुबन मे केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने हरियाणा पुलिस कि तारीफ़ की है जिस पर विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस है ही तारीफ़ के काबिल  |

अनिल विज का जनता दरबार हर शनिवार को अंबाला छावनी के PWD रेस्ट हाउस मे हर शनिवार को लगाया जाता है | जिसमे पूरे सूबे से लोगो आते है लेकिन अब अंबाला छावनी विधानसभा के लोगो कि समस्याएं सुनने के लिए विज ने बुधवार को भी जनता दरबार लगाना शरू किया है | जिसकी फिर से शुरुआत  आज से की गई  है ! आज के जनता दरबार मे लोग अपनी समस्याओं के लेकर आये जिसका निदान विज ने साथ साथ कर दिया औऱ कुछ को अधिकारी को हल करने के निर्देश दे दिए है | विज ने कहा कि मेरी विधानसभा के लोगो कि समस्याएं सुनने के लिए एक दिन रख दिया है क्योंकि यहाँ के लोगो को परेशानी होतो थी |  विज ने कहा बाकि सूबे के लोगों कि समस्या सुनने का पहले जैसा ही रहेगा | विज ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी यहाँ मौजूद है औऱ अगले बुधवार को यहाँ आकर जवाब देंगे कि जो समस्या उन्हें बताई गई थी उसके समाधान का क्या हुआ |
वही कल पुलिस हरियाणा पुलिस को कल राष्ट्रपति फ्लैग  मिल गया है | कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल के मधुबन मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को प्रदान किया है औऱ हरियाणा पुलिस की तारीफ़ की है जिस पर अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस है ही तारीफ़ के काबिल जिसको कल अमित शाह जी धाकड़ कि उपलब्धि से नवाज़ कर गए है |  क्योंकि हरियाणा पुलिस काम करने मे सर्वश्रेष्ट है | विज ने कहा कि कल राष्टपति फ्लैग मिल गया है जो हमारे लिए गर्व कि बात है क्योंकि हरियाणा पूरे भारत मे 10वा प्रदेश है जिसे ये मिला है क्योंकि 25 साल का रिकार्ड देखने के बाद ही ये कलर मिलता है |  विज ने कहा कि अब डीजीपी से लेकर एक सिपाही तक ये कलर लगा सकता है |