रादौर में आज लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

रादौर में आज लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने जहां कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि अगर हमें 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो उसके लिए हमें महिलाओं को सशक्त बनाना पड़ेगा। जिसके लिए पीएम ने आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी, वही संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर भी उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है। वही एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी भी 15 - 15 लाख रुपए किसी के खाते में देने का वायदा नहीं किया है, भाजपा ने हर वर्ग को मजबूत करने का वायदा किया था,  और सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। वही इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा राम मंदिर व भगवान राम को लेकर की जा रही टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा आगामी चुनाव में देश की जनता उन्हें इसका सबक सिखाएगी।