भारत जोड़ो यात्रा पहुची दिल्ली, कुछ देर में यूपी में होगी ऐंट्री

पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 6 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी और उस दिन पानीपत में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद यात्रा 7 जनवरी को करनाल में पहुंचेगी।

भारत जोड़ो यात्रा पहुची दिल्ली, कुछ देर में यूपी में होगी ऐंट्री

|| Haryana || Shagun Dhillo || भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता ने की प्रैस वार्ता किया और कहा की 6 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी| उस दिन पानीपत में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। भारत जोड़ों यात्रा 7 जनवरी को करनाल पहुंचेगी। पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता ने खेल मंत्री पर भी साधा निशाना कहा नैतिकता के आधार पर मंत्री अपने पद से उन्हें इस्तीफा देना चाहिए | 

इंद्री के पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा को कामयाब बनाने को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्त्ता के साथ बैठक किया | और दिशा निर्देश दिए की पूरे क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा में एकत्रित होने का आह्वान किया जाऐगा। भारत जोड़ो यात्रा से हरियाणा में काफी असर पड़ेगा | कांग्रेस पार्टी में कोई भी फुट नहीं है, सभी मिलकर भारत जोड़ो यात्रा को स्वागत करेंगे। सभी कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है। खेल मंत्री संदीप पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर बोले कहा की मंत्री ने अपने विभाग से इस्तीफा दिया है, न की अपने पद से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नैतिकता के आधार पर दे देना चाहिए। और इस मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। 

पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 6 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी | और उस दिन पानीपत में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद यात्रा 7 जनवरी को करनाल में पहुंचेगी। इसलिए 3 जनवरी को यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। भीम सैन मेहता ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में निकाली जा रही है इस बार तो जोड़ो यात्रा में करोड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी जी रोजाना सुबह 6 बजे यात्रा शुरू कर देते हैं| इस तरह का मेहनती और काम करने वाला व्यक्ति हमने पहली बार देखा है| उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी उस विचारधारा में शामिल हैं जिसमें राहुल गांधी जैसे अच्छे इंसान हैं। और जहां जहां से यह यात्रा गुजर रही है वहां वहां से लोग इस यात्रा के साथ करोड़ों की संख्या में जुड़ते जा रहे हैं। यह भारत जोड़ो यात्रा इंद्री क्षेत्र के कुछ जगहों से गुजरेगी |