फिर हुई गौ रक्षकों और गौ तस्करों के बीच खूनी मुठभेड़

[sanjay khanna , gurugram ]गौ तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। गौ तस्करों को न तो खाखी का भय रहा है और न ही गौ रक्षकों का। ताजा मामला मेवात के फिरोजपुर झिरका में उस समय घटित हुआ जब गौ रक्षकों ने गायों की तस्करी कर ले जा रहे तस्करों को रोकने का प्रयास किया। गौ रक्षकों को नाका लगाकर वाहन रोकता देख गौ तस्करों ने पहले तो अपने वाहन को तेज रफ्तार से भगा लिया, लेकिन जब गौ रक्षकों ने पीछा किया तो गौ तस्करों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसके चलते गोली गौ रक्षक मोनू को जा लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गौ रक्षकों को पीछा करता देख गौ तस्कर वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गए। मोनू को घायलावस्था में गुरुग्राम के मेदांता होस्पिटल में दाखिल करवाया गया है, जहा उसका ऑपरेशन कर गोली को निकालने में डॉक्टर जुट गए है।

गौ तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। गौ तस्करों को न तो खाखी का भय रहा है और न ही गौ रक्षकों का। ताजा मामला मेवात के फिरोजपुर झिरका में उस समय घटित हुआ जब गौ रक्षकों ने गायों की तस्करी कर ले जा रहे तस्करों को रोकने का प्रयास किया। गौ रक्षकों को नाका लगाकर वाहन रोकता देख गौ तस्करों ने पहले तो अपने वाहन को तेज रफ्तार से भगा लिया, लेकिन जब गौ रक्षकों ने पीछा किया तो गौ तस्करों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसके चलते गोली गौ रक्षक मोनू को जा लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गौ रक्षकों को पीछा करता देख गौ तस्कर वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गए। मोनू को घायलावस्था में गुरुग्राम के मेदांता होस्पिटल में दाखिल करवाया गया है, जहा उसका ऑपरेशन कर गोली को निकालने में डॉक्टर जुट गए है। 
वही घटना के बाद मौके से फरार हुए तीन गौ तस्करों में से एक को नूह पुलिस की क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गौ तस्कर से पूछताछ कर रही है। वही गौ रक्षक को गोली लगने की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के लोग गुरुग्राम के मेदांता होस्पिटल पहुचने शुरू हो गए है। इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया है। वही बताया जा रहा है कि गौ तस्करी करने वाले तीनो व्यक्ति हिन्दू है । हालांकि पुलिस ने इसका अभी तक कोई खुलासा नही किया है। 
हिन्दू संगठनों की मानें तो गौ रक्षकों को सरकार दुवारा लाइसेंस दिया जाना चाहिए, जिससे वह हथियार खरीद सके और जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा भी कर सके। वही हिन्दू सँगठनो ने पुलिस से गौ तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और मोनू का इलाज करवाने की गुहार लगाई है। वही मेदांता होस्पिटल के बाहर हिन्दू संगठनों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशाशन एलर्ट मोड़ पर आ गया है।