ऑटो चालकों से तांग आकर ई-रिक्शा चालकों ने टीम पार्क थानेसर में ई-रिक्शा का चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

ऑटो चालको द्वारा मारपीट करने मनमानी करने और धक्का मुकी से तंग आकर ई रिक्शा चालकों ने थीम पार्क थानेसर में ई रिक्शा का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

कुरुक्षेत्र:- ऑटो चालको द्वारा मारपीट करने मनमानी करने और धक्का मुकी से तंग आकर ई रिक्शा चालकों ने थीम पार्क थानेसर में ई रिक्शा का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। ई रिक्शा चालको ने जानकारी देते हुए कहा कि वह बेरोजगारी से तंग होकर उन्होंने ई-रिक्शा किस्तों पर खरीदी थी। और अपने परिवार का गुर्जर बसर करने के लिए यह काम किया था। लेकिन जब वह सड़को पर निकले तो ऑटो चालको द्वारा उनके साथ मारपीट, धक्का मुक्की व उनको प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों द्वारा उनके साथ ऐसा व्यवहार हर रोज किया जाता है। जिससे उनको अपना घर का खर्च चलना भी मुश्किल हो रहा है। सभी ई रिक्शा चालकों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन कोई संज्ञान ले और उनके साथ न्याय करें।