कांग्रेस की टिकट देना ना देना पार्टी हाइकमान तय करेगा

चरखी दादरी। हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको लोकसभा का टिकट देना या नहीं देना हाईकमान तय करेगी। इस बारे में मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। किरण चौधरी के भाजपा मंे जाने की चर्चाओं के बीच श्रुति चौधरी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपनी टिकट पक्की होने बात को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी दादरी के आम आदमी पार्टी कार्यालय में पहुंची जहां आप जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू की अगुवाई मंे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्रुति चौधरी ने कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पूर्व सीएम स्व. बंशीलाल व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह के सपनों को साकार करेंगे। इंडिया गठबंधन मिलकर पूरे हरियाणा में मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल करेगा। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस व आप पार्टी मिलकर एक-दूसरे की मदद करेंगे। वहीं हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं बनने पर कहा कि संगठन बने या ना बने, लोगों के विश्वास से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस व आप गठबंधन मजबूत है और लोग गठबंधन को जीताएंगे। वहीं आप जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने कहा कि इंडिया गठबंधन हरियाणा में मिलकर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जीत के लिए फील्ड में उतरकर एक-दूसरे का मिलकर साथ देंगे। कार्यकर्ताओं ने भी मिलकर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।