इनेलो प्रदेशध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा ब्यान

इनेलो प्रदेशध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा ब्यान, विज ने कहा कि उन्हें बेहद अफ़सोस है वे उनके साथ विधायक भी रहे है ! विज ने कहा कि उन्होंने STF को कह दिया है और अधिकारियो को भी आदेश दे दिये है इसमें पूरा स्टाफ लगा दिया है !

हरियाणा मे इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की बहादुरगढ़ मे किसी अज्ञात हमलावारो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राठी सहित उनके साथियों को घायल कर दिया जिसमे राठी ने हस्पताल मे जाकर दम तोड़ दिया ! इस हमले से पूरा हरियाणा सक्तिमे है ! इनेलो प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला ने इस पर टवीट कर कहा कि नफे सिंह राठी ने मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी  ! इस सबपर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उस है बेहद अफ़सोस है राठी जी उस के साथ विधायक़ भी रहे है ! विज ने कहा कि उन्होंने STF बना दी है व अधिकारीयों को जांच के आदेश भी दे दिये है ! भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा ने कहा :- पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की दिन दहाड़े हत्या से साबित होता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है इस पर विज ने कहा है कि ये तो हर रोज घर से निकलते है कि कुछ हो जाए और हम बोले, हमारा एक साथी गया है थोड़ी सहानुभूति रखे ! विज ने कहा कि उस होने STF को भी कहा दिया है पूरी तरह से स्टाफ लगा दिया है !