भाजपा नेता पाला राम सैनी ने मुख्यातिथि संजय विनायक जोशी को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

संजय जोशी ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। भाजपा सबको साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलती है।पाकिस्तान में सिख लडक़ी का अपहरण करके धर्म परिवर्तन करवाया गया है

भाजपा नेता पाला राम सैनी ने मुख्यातिथि संजय विनायक जोशी को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

 कैथल पहुंचे आर.एस.एस. के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि दिग्विजय व कांग्रेस को इस बयान पर देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि गत दिवस दिग्विजय ने बयान दिया था कि मुसलमानों से ज्यादा गैर मुसलमान आई.एस.आई. के लिए जासूसी करते हैं।इसके अलावा भाजपा व बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. से पैसे लेने के आरोप लगाए। संजय विनायक जोशी भाजपा नेता पाला राम सैनी द्वारा आयोजित जनआशीर्वाद रैली में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला द्वारा दिए गया बयान कि भाजपा दलित विरोधी है। उस बयान पर संजय जोशी ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। भाजपा सबको साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलती है।पाकिस्तान में सिख लडक़ी का अपहरण करके धर्म परिवर्तन करवाया गया है, वह निंदनीय है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उस पर पाकिस्तान सरकार अपनी आंख खोले और संवेदनशील बने।-आर्थिक मंदी से गुजर रहे देश पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारों व पापों के कारण ही आज देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। सरकार की नीतियां, सरकार दिशा स्पष्ट है। जो आर्थिक मंदी चल रही है, इसका असर भी देश पर पड़ रहा है। भाजपा नेता पाला राम सैनी ने मुख्यातिथि संजय विनायक जोशी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।