Haryana :महिला अपराध के प्रति बने कानूनों का दुरुपयोग करने वाली पर भी महिला आयोग सख्त || P24 News

महिला अपराध के प्रति बने कानूनों का दुरुपयोग करने वाली पर भी महिला आयोग सख्त है। कानूनों का दुरुपयोग करने वाली महिलाओं पर भी कारवाई होगी। महिला सुरक्षा के लिए बनाए कानूनों का दुरुपयोग न करे ये कहना है हरियाणा महिला आयोग की चैरपेर्सन रेणु भाटिया का।महिला आयोग की टीम आज लीगल, साइबर और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पहुंची थी। इस दौरान महिला आयोग की चैरपेर्सन रेणु भाटिया ने जागरूकता अभियान के बारे मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।

Haryana :महिला अपराध के प्रति बने कानूनों का दुरुपयोग करने वाली पर भी महिला आयोग सख्त || P24 News

Haryana || Neha Rajput || हरियाणा राज्य महिला आयोग की चैरपेर्सन रेणु भाटिया ने बताया की लीगल और साइबर क्राइम और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति जागरूक करने के लिए महिला आयोग द्वारा पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की हरियाणा के 22 जिलों में जागरूकता कार्यक्रम कर रहे है। जिसमें लीगल और साइबर क्राइम से बच्चों को  कॉलेज के छात्र छात्राओं को अवगत कराते हैं। किस तरीके से आजकल क्राइम हो रहे हैं, कैसे हमें इनसे बचना है।  कैसे उसके बारे में समझना है एक अभियान हमने चलाया हुआ है। पूरे हरियाणा में हर जिले  के स्कूल कॉलेज एक स्लम एरिया में तीन जगह कार्यक्रम कर रहे है। पर मकसद एक ही है नाम अलग अलग दिया गया है। स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम , ह्यूमन ट्रैफिकिंग ज्यादा बताते हैं। कुछ समय पहले हमारे पास जितने भी केस आये वो ह्यूमन ट्रैफिकिंग और साइबर क्राइम से जुडे हुए थे। इसलिए इसी को फोकस करते हुए हमने ये अभियान शुरू किया। 5 जिलों में ये कार्यक्रम हो चुके है। आज यमुनानगर में छठा कार्यक्रम है। पूरे हरियाणा में हम ये कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा की अगर हम 300 बच्चों को इस बारे में जागरूक करते है और उसमे से 3 बच्चे भी इसको अपनाते हैं तो वो तीन आगे कई बच्चो को जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया की महिलाओं से जुड़े अपराध के प्रति हमने यह जागरूकता अभियान चलाया है ।हमारे पास ह्यूमन ट्रैफिकिंग के केस और साइबर क्राइम के केस इन दिनों आ रहे थे।  दहेज, घरेलू हिंसा यह तो हमारा दायित्व है ही इसके बारे जागरूक करना। ऐसे अपराध को कैसे रोका जाए, बाद में उसे हमें सुलझाने की बजाय पहले ही उसकी शिक्षा दे दें इसलिए ये अभियान चलाया गया। जिसके अच्छे परिणाम आएंगे। इस अभियान से बहुत सारे बच्चे जागरुक होकर घर के आस-पास चर्चा करेंगे तो और जागरूकता आएगी और ऐसे अपराध को रोकने में सफलता मिलेगी।

महिलाओं द्वारा महिला सुरक्षा के बने कानूनों के दुरुपयोग पर रेणु भाटिया ने कहा कि कुछ महिलाओं के द्वारा कानून का दुरुपयोग किया जाता है। महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा के लिए है। उन को जागरूक करने के लिए है। परंतु महिला आयोग किसी महिला को कोई गलत आरोप लगाने की अनुमति नहीं देता। जो धारा 182 है इसीलिए है यदि कोई महिला अपने कानूनों का मिस यूज  करती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाती है।  कॉलेज स्टूडेंट्स को भी इस कार्यक्रम में इस बारे बताया गया है।अक्सर देखने मे आता है की बच्चों की मित्रता टूट जाती है । लड़कियां सबसे पहले लड़को पर आरोप लगाती है। उन्होंने कहा की अगर आरोप गलत साबित हुए तो महिलाएं भी कानूनी कटघरे में खड़ी होंगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा की कोई भी कानूनों का दुरुयोग न करें ।


पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली महरौली हत्याकांड पर भी रेणु भाटिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की इस मामले में आयोग मांग करता है कि ऐसा करने वाले को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे समझने की जरूरत है सोच को बड़ा करने की जरूरत है। महरौली कांड में वो लिवइन मे लड़की दिल्ली तक आयी। शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उस युवक की किसी और महिला से मित्रता थी। जहां एक बेटी तो बच गई इस बात का सुकून है लेकिन जो दूसरी के साथ हुआ वो बहुत दर्दनाक है। ऐसा करने वाले को तुरंत फांसी मिले।