सुदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस की तरफ दिया किसान यूनियन को समर्थन...

भाजपा सरकार द्वारा किसानों व आढ़तियों पर लागू 3 अध्यादेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन व किसानों द्वारा कैथल की लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

सुदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस की तरफ दिया किसान यूनियन को समर्थन...

कैथल (विपिन शर्मा) || भाजपा सरकार द्वारा किसानों व आढ़तियों पर लागू 3 अध्यादेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन व किसानों द्वारा कैथल की लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस  कानून के खिलाफ पूरे देश के किसान,आढ़ती व मजदूरों में भारी रोष है। जहां इस आंदोलन को हर संगठन का साथ मिल रहा है तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अपने साथियों के साथ भारतीय किसान यूनियन को अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस आंदोलन में  कैथल मंडी आढ़ती भी मंडी बंद करके समर्थन करने पहुंचे  और लघु सचिवालय में नारेबाजी की |

किसान नेताओ व आढ़तियों व सुदीप सुरजेवाला ने   कहा कि भाजपा सरकार ने जो तानाशाही तरीके से किसानों के ऊपर काला कानून 3 अध्यादेश के रूप में थोंपने का जो षड्यंत्र किया गया है वो किसान,मजदूर व आढ़ती के बीच दरार व किसानों को सीधे तौर से खत्म करने का एक जालसाज है। उन्होंने कहा कि आज हम पार्टी के तौर पर नही बल्कि एक किसान के बेटे के तौर पर अपना समर्थन किसानों को देने के लिए आया हूँ और इस लड़ाई में जो भी हमें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी हम उसे निभाएंगे। सरकारें आएंगी और जाती रहेंगी,न ही अब कोई राजनीति करने का समय है। क्योंकि सरकारें किसान से हैं, किसान सरकार से नहीं। अगर किसान व किसानी ही नही रहेगी तो देश की पार्टियां कैसे जीवित रहेगी। आज किसान के साथ खड़ा होने का समय है,समय की आवाज बनने का समय है,किसान की पीड़ा व दुख समझने का समय है।इसलिए देश के अन्नदाता के हक के लिए हम सदैव आगे रहेंगे। अगर सरकार  नई मानी तो आने वाली 20  तारीख को किसानो के साथ सभी आढ़ती तितरम रोड 12  बजे से जाम कर देंगे और ये रोड जाम प्रदर्शन पूरे  हरियाणा में होंगे |