यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोमबीर सांगवान पर चाकुओं से जानलेवा हमला

पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने उस पर चाकुओ से हमला कर दिया। हमलावरों ने कांग्रेसी नेता के सिर, पेट व छाती पर कई वार किए और उसे मृत समझकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को बेहोशी की हालत में देखा तो उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीस घायल सोमबीर ने राहगीरों की मदद से विडियो जारी करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाए।

चरखी दादरी || यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोमबीर सांगवान पर अज्ञात लोगों ने चाकुओं से जानलेवा हमजा कर घायल कर दिया। घायल कांग्रेसी नेता को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं घायल सोमबीर ने अस्पताल पहुंचने से पहले विडियो जारी कर सांसद धर्मबीर सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही। उधर सांसद धर्मबीर सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगा।

बता दें कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गांव पिचौपा खुर्द निवासी सोमबीर सांगवान अपनी बाइक पर सवार होकर बाढड़ा से गांव की ओर लोट रहा था। जब वह गांव मांढी के समीप बीच रास्ते पहुंचा तो पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने उस पर चाकुओ से हमला कर दिया। हमलावरों ने कांग्रेसी नेता के सिर, पेट व छाती पर कई वार किए और उसे मृत समझकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को बेहोशी की हालत में देखा तो उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीस घायल सोमबीर ने राहगीरों की मदद से विडियो जारी करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाए। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।

अस्पताल में उपचाराधीन सोमबीर सांगवान ने बताया कि गुुरुग्राम में निजी कालेज पर कब्जा करने का विरोध किया था। इसी बीच िनजी कालेज के प्राचार्य ने सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा मिलकर हमला करवाया गया है। वहीं घायल के पिता बीर सिंह ने बताया कि सांसद द्वारा पहले भी गांव के एक व्यक्ति को भेजकर जान से मारने की धमकी दिलवाई थी। अब उसके बेटे पर सांसद के इशारे पर हमला किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस टीम रोहतक पीजीआई के लिए रवाना हो गई है।