विधायक राजेंद्र जून ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 12 में चलाया हाथ से हाथ जोड़ों अभियान

कांग्रेस की हुड्डा सरकार में जनता की बात सुनी जाती थी और जन भावनाओं के अनुसार नीतियां बनाकर काम किया जाता था। मगर बीजेपी सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात तो करती है मगर धरातल पर खुद का विकास व आम जनता का विनाश करने पर तुली हुई है।

बहादुरगढ़ || भाजपा ने झूठे वादे करके हरियाणा व देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। हर साल लाखों रोजगार देने, सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपए डालने, किसानों की आय दोगुनी करने, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम करने सहित भाजपा के सभी अन्य वादे चुनावी जुमले साबित हुए। यह बात कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने वार्ड 12 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के शहरी कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह दलाल, धर्मेंद्र राणा, वरुण राठी, आनंद राठी, विजय ओमप्रकाश, महताब, अनुराग राठी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान लोगों से संवाद करते हुए कही। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने वार्ड 12 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर वार्ड वासियों को हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जानकारी देने के साथ-साथ वार्ड वासियों को कांग्रेस की सर्व हितकारी विचारधारा से अवगत कराते हुए कांग्रेस परिवार से जुड़ने की अपील की। 

वार्ड 12 की जनता से संवाद करते हुए विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार बनी हुई है। जिसने सिर्फ जनता के सपनों व हकों को ठगने का काम किया है। भाजपा की वादाखिलाफी और जन समस्याओं के प्रति उदासीनता के कारण आज प्रदेश व देश की जनता को कांग्रेस की हुड्डा सरकार का शासनकाल याद आ रहा है। कांग्रेस की हुड्डा सरकार में जनता की बात सुनी जाती थी और जन भावनाओं के अनुसार नीतियां बनाकर काम किया जाता था। मगर बीजेपी सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात तो करती है मगर धरातल पर खुद का विकास व आम जनता का विनाश करने पर तुली हुई है। विधायक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जनता लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। आगामी 2024 में जनता जनार्दन के वोट रूपी आशीर्वाद से केंद्र और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। विधायक राजेंद्र ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री हरियाणा की कमान होगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने कुशल नेतृत्व द्वारा हरियाणा को फिर से सभी क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश बनाने के साथ-साथ सर्व समाज की भलाई करने का काम करेंगे।